धमतरी

चाबी से हमला कर वन कर्मी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
14-Oct-2024 2:36 PM
चाबी से हमला कर वन कर्मी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 धमतरी, 14 अक्टूबर। रविवार को देर-शाम गाली-गलौज करने से मना करने पर आक्रोशित युवक ने एक वन कर्मी भरत सिन्हा की हत्या कर दी। पुलिस का दावा है कि गाड़ी के चाबी से सीने में वार कर हत्या की, जबकि स्थानीय लोगों के मुताबिक चाकू मारकर हत्या की है।

जानकारी के मुताबिक भरत सिन्हा (46) निवासी बठेना पारा जेल रोड धमतरी को 13 अक्टूबर की शाम 6.30 बजे आरोपी चेतन यादव ने हत्या की। बताया कि आपस में बठेना पारा सिन्हा किराना दुकान के सामने लड़ाई-झगड़ा करते हुए गाली गलौज कर रहा था, उसी समय मृतक अपने घर तरफ गली से निकला और आरोपी को गाली-गलौज करने से मना किया, तब आरोपी अपने मुठ्ठी में नुकीले चाबी को फंसा कर उसके सीने में एक वार किया, जिससे मृतक वहीं पर गिर गया।

तत्काल डीसीएच अस्पताल इलाज हेतु लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। कोतवाली थाना द्वारा आरोपी आरोपी चेतन यादव (19) बठेना पारा जेल रोड गली नंबर 3 धमतरी को गिरफ्तार किया। रिमांड पर भेजा है।


अन्य पोस्ट