धमतरी

आरएसएस ने निकाला पथ संचलन
13-Oct-2024 3:29 PM
आरएसएस ने निकाला पथ संचलन

छत्तीसगढ़ संवाददाता

 धमतरी, 13 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धमतरी नगर ने शनिवार को विजयादशमी उत्सव मनाया। इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम हुआ। दोपहर 3 बजे आरएसएस का पथ संचलन हुआ।

 इंडोर स्टेडियम से गौरव पथ रोड होते हुए रिसाई माता मंदिर, शिव चौक, मठ मंदिर चौक से सदर मार्ग होते हुए इतवारी बाजार से वापस इंडोर स्टेडियम पहुंची। बैंड बाजे के साथ स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। रास्ते भर लोगों ने फूलों से स्वागत किया। इसके बाद शाम को मंचीय कार्यक्रम हुआ। अतिथि समाजसेविका सुषमा नंदा थीं। आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव भी मौजूद रहे।

सुबह 6.30 बजे शिवाजी प्रभात शाखा में दशहरा के अवसर पर विजयादशमी पर्व मनाया गया। स्वयंसेवकों ने ध्वज प्रणाम के बाद एकल गीत, सामूहिक गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों ने दीप जलाकर भारत माता और संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार, गुरुजी की पूजा अर्चना की। शौर्य के प्रतीक शस्त्र की पूजा की गई। मुख्य अतिथि नगर संघचालक रामलखन गजेंद्र थे। मुख्य वक्ता वरिष्ठ स्वयंसेवक विनोद राव रणसिंह थे। उन्होंने शस्त्र पूजन का महत्व बताया।

 उन्होंने कहा कि आज शिक्षा की जरूरत है। अब समाज को शिक्षित कर समाज और राष्ट्र को आगे बढ़ाया जा सकता है। यदि समाज कमजोर होगा, तो उसे लोग दबाने की कोशिश करेंगे।

इस अवसर पर लक्ष्मणराव मगर, राघव राव रणसिंह, राजू सोनकर, कैलाश राव भोसले, धनेश्वर यादव, राजकुमार पटेल, गंगाप्रसाद सिन्हा, गणेश विश्वकर्मा, विजय साहू, नितेश कुंभकार, योगेश साहू, मानव यादव, नगर प्रचार प्रमुख उमेश सिंह बशिस्ट, लक्ष्य पटेल, अयान्श सिंह आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट