धमतरी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
नगरी, 13 अक्टूबर। जगदीश रामु रोहरा प्रदेश महामंत्री भाजपा ने नगरी सिहावा विधानसभा के सुविधाविहीन सुदूर वनांचल क्षेत्र रिसगांव, आमाबहार, करही, गाडुल बहरा, खल्लारी, जोरातराई के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एक एम्बुलेंस तत्काल स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से निवेदन कर स्वास्थ्य केंद्र रिसगांव के लिए प्रदान करवाया एवं पुल पुलिया सडक़ ,शिक्षा आदि समस्या का समयानुसार तत्काल निदान करने क्षेत्रवासियों ने मांग रखी।
इस अवसर पर जगदीश रामु रोहरा प्रदेश महामंत्री ,नेहरू निषाद अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग , प्रकाश बैस जिलाध्यक्ष भाजपा , मोहन नाहटा मंडल अध्य्क्ष, पिंकी शाह पूर्व विधायक ,नागेन्द्र शुक्ला, कमल डागा, महेंद्र नेताम बेस्ट टीम लीडर गोपी कश्यप ,रूपेंद्र साहू ,ब्यापारी संघ , तुलसी राम साहू जिला मीडिया प्रभारी एवम् विधि प्रकोष्ठ , हृदय साहू मंडल महामंत्री, दिनेश्वरी नेताम जनपद अध्यक्ष, हुमित लिमज़ा उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत नगरी ,राजू पटेल, गोलू मण्डावी ,कुलदीप साहू ,सभी भाजपा कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।


