धमतरी

पूर्व विधायक ने की शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना
13-Oct-2024 2:49 PM
पूर्व विधायक ने की शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना

नगरी, 13 अक्टूबर। राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा एवं पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह एवं भाजपा नेता राजेंद्र गोलछा मगरलोड विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मोहेरा में आयोजित भागवत कथा कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान पिंकी शिवराज शाह ने शीतला मंदिर मोहेरा में भी पूजा-अर्चना की एवं भागवत कथा में सम्मिलित हुई। इस दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चित्रसेन प्रजापति,धरम बिसेन सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट