धमतरी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
धमतरी, 13 अक्टूबर। शहर में अफीम बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे जोधपुर राजस्थान के दो अंतरराज्यीय तस्करों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। उनके पास से 680 ग्राम अफीम बरामद की है, जिसका बाजार मूल्य 72 हजार रुपए है। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
कोतवाली टीआई राजेश मरई ने बताया कि मुखबिरों की सूचना पर नहर नाका चौक में दो अंतरराज्यीय अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों जोधपुर राजस्थान के निवासी हैं, जो यहां अफीम बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे।
आरोपियों का नाम बाबूराम बिश्नोई (59) और पेमाराम (55) निवासी हेमनगर जोलियाली थाना झवर जिला जोधपुर राजस्थान है। उनके पास से एक काले रंग के बैग में तीन पैकेट में 680 ग्राम अफीम बरामद की गई। इसकी कीमत करीब 72 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ धारा 17-बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया। दोपहर दोनों अंतरराज्यीय अफीम तस्करों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


