धमतरी

वीसी से पीएम आवास योजना की समीक्षा
10-Oct-2024 3:03 PM
वीसी से पीएम आवास योजना की समीक्षा

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 10 अक्टूबर।
कलेक्टर नम्रता गांधी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जनपद सीईओ से जिले के विकासखंडों में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत, प्रगतिरत और अप्रारंभ कार्यों की एजेंडावार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इस योजना का लाभ  प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिले और इसका क्रियान्वयन समयावधि में हो अधिकारी इसका ध्यान रखें।

इस कार्य की मॉनिटरिंग के लिए आरईएस, पीएचई, पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर को भी संलग्न करें। वित्तीय वर्ष 2016-23 तक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 1013 प्रगतिरत  आवास, वित्तीय वर्ष 2023- 24 पीएम जनमन आवास योजना के तहत 843 प्रगतिरत आवास एवं वित्तीय वर्ष 2024-25  प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 8874 आवास की स्वीकृति दी गई,  जिसमें 6217 को निर्माण हेतु राशि - 74 करोड़ 60 लाख रुपए की प्रथम किस्त की राशि जारी किया गया। कार्य प्रारंभ करते हुए प्लिंथ लेवल तक पूर्ण करते हुए जियो टैग करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। 

उन्होंने प्रारंभ आवास के विरूद्ध मस्टर रोल जारी करने के निर्देश सीईओ जनपद पंचायत को दिए। आवास स्वीकृत हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु जल्द से जल्द नींव कार्य प्रारंभ कराने कहा। आवास योजना में गांव में स्वयं सहायता समूह को सेंटरिंग प्लेट सीएलएफ के द्वारा सेंटरिंग प्लेट खरीदी कर आजीविका संवर्धन करते हुए जल्द आवास निर्माण हेतु प्रोत्साहित करने निर्देशित किया गया। आवास निर्माण के लिए ग्राम स्तर पर संबंधित तकनीकी सहायक सरपंच सचिव रोजगार सहायक को निर्देशित किया है। 


अन्य पोस्ट