धमतरी

छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष बने निरंजन
09-Oct-2024 6:36 PM
छत्तीसगढ़  कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष बने निरंजन

कुरुद, 9 अक्टूबर। हरियाणा जैसे राज्यों की तर्ज पर छत्तीसगढ़  सरकार खेलों को बढ़ावा देकर यहाँ के खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय फलक में मौका देने का इरादा जाहिर किया है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ का चुनाव कराया गया जिसमें कुरुद के वरिष्ठ भाजपा नेता निरंजन सिन्हा को प्रतिनिधित्व करने का का मौका दिया गया है।

गत दिनों बलौदाबाजार में छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ का चुनाव हुआ जिसमें कुरुद के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष निरंजन सिन्हा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। यहाँ पर यह बताना लाजमी होगा कि अपने दौर के बेहतरीन कब्बड़ी खिलाड़ी श्री सिन्हा धमतरी जिला कब्बड़ी संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। दो बार कुरुद नपं अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने नगर में कब्बड़ी मैदान सहित विभिन्न खेल सुविधाओं का विस्तार किया। खेल के प्रति उनके समर्पण भाव को देखते हुए उन्हें प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

खुद को मिली इस नवीन दायित्व के लिए उन्होंने विधायक अजय चन्द्राकर सहित सभी वरिष्ठ पार्टी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस नई जिम्मेदारी कि वे निष्ठा पूर्वक, समर्पण भाव से निर्वहन करते हुए प्रदेश के खिलाडिय़ों के हितों ध्यान रखेंगें।

छत्तीसगढ़ को कबड्डी संघ को कारगर बनाने और यहाँ के खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय फलक में अपनी प्रतिभा दिखाने और नई उपलब्धियां अर्जित कराने का अवसर दिलाने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। निरंजन सिन्हा की इस नियुक्ति पर  कमलेश ठोकने, चन्द्रशेखर चंद्राकर, ज्योति भानु चन्द्राकर, रविकांत चन्द्राकर, भुनेश्वरी निर्मलकर, समारू सिन्हा, रामकुमार, नंदकुमार सिन्हा, देवदास ध्रुव, गोरख देवांगन, राजकुमार, उत्तम चन्द्राकर, गिरधर शर्मा, हिरेश सिन्हा सहित नगर एवं क्षेत्र के खेल प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है।


अन्य पोस्ट