धमतरी

कुरुद दशहरा महोत्सव की रजत जयंती, विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन
23-Sep-2024 4:23 PM
कुरुद दशहरा महोत्सव की रजत जयंती, विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 23 सितंबर। नगर दशहरा महोत्सव 2024 की बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि राइस मिल एसोसिएशन के संरक्षक अनिल चन्द्राकर की अध्यक्षता में इस बार भी नवरात्रि से लेकर विजयदशमी तक कुरूद में विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

रविवार शाम मंगल भवन में दशहरा आयोजन समिति की हुई बैठक में समिति अपनी रजत जयंती वर्ष मनाते हुए 3 से 12 अक्टूबर तक 6 लोकप्रिय सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन कराया जाएगा।

महासचिव भानु चन्द्राकर ने बताया कि दशहरा के दिन अभिव्यक्ति कला मंच द्वारा शाम 7 से 9 बजे तक रामलीला मंचन, पश्चात साढ़े नौ बजे रावण दहन, आतिशबाजी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें विशेष आकर्षण कुरूद के गणेशोत्सव समितियों द्वारा श्रीराम मंदिर परिसर से खेल मैदान तक शाम को बैण्ड एवं रामधुनी मंडली, रावत नाचा के साथ प्रभु श्रीराम परिवार की भव्य झांकी निकाली होगी।

दशहरा मैदान में नवरात्रि से दशहरा तक मीना बाज़ार लगाया जाएगा। आयोजन समिति में विधायक अजय चन्द्राकर, नपं अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, पूर्व अध्यक्ष राजकुमारी दीवान, निरंजन सिन्हा, ज्योति चन्द्राकर, रविकान्त चन्द्राकर सहित 8 संरक्षक बनाये गये हैं।

समिति के मौजूदा अध्यक्ष कुशल सुखरामनी के असमय निधन हो जाने के कारण संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी अनिल चन्द्राकर को सर्व सम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। समिति के बाक़ी पदाधिकारी, प्रभारी एवं सदस्य यथावत रहेगें। समिति की रजत जयंती महोत्सव को सफलतापूर्वक संचालित करने कई उपसमिति बनाई गई है।

बैठक में अनिल चन्द्राकर, भानु चन्द्राकर, बसंत सिन्हा, मनीष साहु, मनोज अग्रवाल, योगेन्द्र सिन्हा, सुनिल, विनोद चन्द्राकर, बीबी पंचायन, मुलचंद सिन्हा,भोजराज, शेखर चन्द्राकर, प्रभात बैस, कोमल साहु, संजु चन्द्राकर, अजय कुमार, संतोष बैस, कमल शर्मा, मुकेश पवार, भारत ठाकुर, खिलेन्द्र, दुष्यंत देवांगन, भूपेन्द्र छोटू, किशोर साहू आदि शामिल थे।


अन्य पोस्ट