धमतरी

भाजपा पार्षद पूनम छाबड़ा ने सदस्यता अभियान पर दिया जोर
14-Sep-2024 3:44 PM
भाजपा पार्षद पूनम छाबड़ा ने सदस्यता अभियान पर दिया जोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 14 सितंबर। पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान चल रही है इस कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए भाजपा पार्षद पूनम छाबड़ा व पूर्व सभापति बलजीत छाबड़ा अपने बूथ व वार्ड में घर-घर जाकर वार्ड वासियों को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलवा रहे है।

श्री छाबड़ा ने सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि हर बूथ पर 200 से अधिक सदस्यों को बनाने का लक्ष्य पार्टी ने दिया है । और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनना है और भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने के लिए वार्ड के लोगों में काफी उत्साह है।


अन्य पोस्ट