धमतरी

10वीं वर्षगांठ: स्वच्छता ही सेवा थीम पर निगम ने सेंचुरी गार्डन में किया श्रमदान
14-Sep-2024 3:35 PM
10वीं वर्षगांठ: स्वच्छता ही सेवा थीम पर निगम ने सेंचुरी गार्डन में किया श्रमदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 14 सितंबर।
स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्वच्छता अभियान संपूर्ण प्रदेश के साथ धमतरी नगर निगम क्षेत्र में सेंचुरी गार्डन से प्रारम्भ हुआ स्वच्छता ही सेवा अभियान की थीम  ‘स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता’ पर केन्द्रित रहेगी। अभियान का समापन महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को होगा। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर के जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी सहित गणमान्य नागरिकों ने सेंचुरी गार्डन में साफ सफाई एवं श्रमदान कर नगर को स्वच्छ बनाए रखने शपथ ली।

महापौर विजय देवांगन ने कहा स्वच्छता सेवा अभियान 2 अक्टूबर का तक नगर निगम द्वारा मनाया जाएगा जिसमें शहर की विभिन्न स्थानों की साफ-सफाई की जाएगी, साथ ही नागरिक को से अपील करते हुए कहा कि सफाई केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है। 

इस अवसर पर उपायुक्त पीसी सार्वा, एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर, कार्यपालन अभियंता महेंद्र सिंह जगत, राजस्व  निरीक्षक देवेश चंदेल, स्वास्थ्य अधिकारी मो.शेर खान, उप अभियंता कमलेश ठाकुर, लोमस देवांगन, मिशन मैनेजर शशांक मिश्रा, संदीप राव, विक्रांत पवार, अशोक साहू, लखन सिन्हा, सत्येंद्र ठाकुर, महेंद्र, श्याम, मुकेश पटेल, मनीष साहू, दीपक पांडे, धनेश सिन्हा, पिंटू यादव, लक्ष्मण जिज्ञासी ,कान्हा मिश्रा,अनिल दीवान सहित निगम के कर्मचारी, व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 


अन्य पोस्ट