धमतरी

बस से गांजा तस्करी, यूपी के 2 गिरफ्तार
13-Sep-2024 4:18 PM
बस से गांजा तस्करी,  यूपी के 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 13 सितंबर।
यात्री बस में बैठकर उत्तर प्रदेश गांजा तस्करी करते 2 व्यक्ति को केरेगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने 10 किलो 650 ग्राम गांजा बरामद किया है। दोपहर बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा है।

केरेगांव थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि नगरी तरफ से बस में 2 व्यक्ति गांजा लेकर जाने की सूचना मितली। साइबर टीम की मदद लेकर पुलिस ने कुकरेल बस स्टैंड में बस रूकवाया। 2 संदिग्धों को नीचे उतारा। पूछताछ के बाद बैग से गांजा जब्त किया। आरोपी चन्द्रभूषण शुक्ला (57) व आदर्श मोदनवार (19) दोनों  निवासी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। 

जब्त 10 किलो 650 ग्राम गांजा की कीमत 1 लाख 6 हजार 500 रुपए है। 3 मोबाइल, नगदी 1600 रुपए मिलाकर 1 लाख 15 हजार 100 रुपए है। दोनों के खिलाफ धारा 20-बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें रिमांड पर भेजा है। 
 


अन्य पोस्ट