धमतरी
जिले में 9.91 प्रतिशत कुपोषित बच्चे, राष्ट्रीय पोषण माह जारी
10-Sep-2024 2:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 10 सितंबर। सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 अंतर्गत पोषण अभियान योजना का संचालन किया जा रहा है। जनसमुदाय तक स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जन आंदोलन के रूप में प्रतिवर्ष ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ का आयोजन हुआ।
भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास के निर्देशानुसार इस वर्ष भी दिनांक 01 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2024 तक पोषण माह का आयोजन किया जाना हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जगरानी एक्का ने बताया कि गत वर्ष जिले में कुल 5184 (9.91 प्रतिशत) कुपोषित बच्चे थे। जिले में अब तक आयोजित गतिविधियों में कुल 23 हजार 719 प्रतिभागी सम्मिलित हुए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


