धमतरी

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक
09-Sep-2024 3:52 PM
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक

11 को मशाल रैली कर सौंपेंगे ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 9 सितंबर। शुक्रवार को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक शाखा नगरी के संयोजक डोमार सिंह ध्रुव की अध्यक्षता एवं चंद्र कुमार चंद्राकर जिला संयोजक धमतरी की विशेष उपस्थिति एवं जिला से आए समस्त पदाधिकारी की अतिथि में विशेष बैठक संपन्न हुआ।

11 सितंबर को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक शाखा नगरी की ओर से भव्य मसाल रैली निकाला जाएगा। समस्त 36 विभागों के द्वारा शासन के खिलाफ चार सूत्री मांगों को लेकर विशाल मसाल रैली निकालने का निर्णय लिया गया है। फेडरेशन की प्रमुख मांगे हैं।

भाजपा घोषणा पत्र के अनुसार केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता की दिया जाए। जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्तों के एरियर्स की राशि को जीपीएफ खाते में समायोजित किया जाए। चार स्तरीय समय मान वेतनमान की मांग। भाजपा घोषणा पत्र के अनुसार मप्र की तरह240 दिन के स्थान पर 300 दिन का अर्जित अवकाश नगदी करण किए जाने की मांग शामिल है। उपरोक्त सभी मांगों के समर्थन में तृतीय चरण के आंदोलन में मसाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया।


अन्य पोस्ट