धमतरी
गंगरेल डुबान गांव में सीएम से मोबाइल टावर लगाने की मांग
07-Sep-2024 8:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 7 सितंबर। गंगरेल बांध का डूबान क्षेत्र में दूरसंचार कनेक्टिविटी से नहीं जुड़ सका है। ग्राम पंचायत कोड़ेगांव रैयत जंगल में जाकर नेटवर्क ढूंढक़र लोग फोन करते हैं। ग्रामीणों की इस समस्या को जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव ने गंभीरता से लिया और 5 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर कोड़ेगांव रैयत में मोबाइल टावर लगाने मांग पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने जल्द ही यहां दूरसंचार की समस्या दूर करने की बात कही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


