धमतरी

मंदिरों में चोरी 2 युवक गिरफ्तार
07-Sep-2024 4:41 PM
मंदिरों में चोरी 2 युवक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 7 सितंबर।
नगर के शीतला मंदिर और कुलेश्वर महादेव, राजीव लोचन में हुई चोरी के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। कुरूद पुलिस ने 6 सितंबर को दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा है। एसडीओपी रागिनी मिश्रा ने बताया कि बीते 24 अगस्त को नगर के प्राचीन शीतला मंदिर से 5 चांदी के छत्र, मुकुट, 2 जोड़ी पायल और करधन समेत नगदी चोरी हो गए। 

3 सितंबर को कुलेश्वर महादेव मंदिर नवागांव व राजीव लोचन मंदिर की दानपेटी से पैसे चोरी हुए। सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकाली गई। इसके आधार पर 6 सितंबर को शिवकुमार कुर्रे नामक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में चोरी करना स्वीकारा। उसके पास से नगदी 1580 रुपए जब्त किए। आरोपी शिवकुमार कुर्रे (20) चंदना को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है। वहीं कुरूद नगर में शीतला मंदिर में हुई चोरी के मामले में तोरण ढीढी 20 वर्ष निवासी चंडी पारा कुरूद को हिरासत में लिया। उसके पास से 5 चांदी के छत्र, मुकुट, 2 जोड़ी चांदी की पायल और करधन जब्त किया है। 


अन्य पोस्ट