धमतरी

तिजहारिनों के लिए सामूहिक करूभात
06-Sep-2024 6:34 PM
तिजहारिनों के लिए सामूहिक करूभात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 6 सितंबर। ग्राम पंचायत जोरातराई में नवज्योति नाट्य कला मंडली के तत्वाधान एवं ग्रामवासियों के सहयोग से तिजहारिन माता बहनों को सामूहिक रुप से एक जगह करू भात खिलाया गया।

गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जोरातराई में गुरुवार को अपने ससुराल से मायके आई करीब 650 माता-बहनों को करूभात के साथ कई तरह का व्यंजन खिलाया गया।

सरपंच खिलावन पाल, ग्राम पटेल महेंद्र साहू ने बताया कि तीज पर्व पर हर साल गाँव में सामूहिक भोज का आयोजन किया जाता है, जिसमें तीजा मनाने आई महिलाओं को एक साथ एक जगह इक_ा होने का मौका मिलता है।

इस मौके का लाभ उठा पुरानी सखी सहेली अपने सुख दु:ख और घर परिवार की बातें शेयर करती हैं। आयोजन को सफल बनाने में टेकराम साहू मानक लाल, सुदामा साहू, वीरसिंह निर्मलकर, केजूराम साहू जालम, लोकू साहू, नरेश, हरिराम, खिलावन पाल, शिवदयाल, दुकला निषाद, मोहन सारथी, सेवक साहू, गजपाल, शैलेंद्र निर्मलकर, रविंद्र सेन भानुप्रताप साहू,रामचंद्र निर्मलकर, लव निषाद, भूपेन्द्र पाल, भरत निर्मलकर, उमेश साहू, पीतांबर निर्मलकर, श्रवन साहू, चिंताराम निषाद आदि ग्रामवासियों का योगदान रहा।


अन्य पोस्ट