धमतरी

सिर्री मंडल में चला भाजपा का सदस्यता अभियान
06-Sep-2024 4:27 PM
सिर्री मंडल में चला भाजपा का सदस्यता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरूद, 6 सितंबर। विधायक अजय चन्द्राकर के मार्गदर्शन में उनके समर्थक इन दिनों कुरुद विधानसभा क्षेत्र में जोर शोर से सदस्यता अभियान चला रहे हैं। जिसके तहत पुराने कार्यकर्ताओं के साथ साथ नये लोगों को भाजपा की मेम्बरशिप दी जा रही है। ऑनलाइन प्रकिया से लोगों को जोडऩे के लिए चुनिंदा युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है।

गुरुवार को सदस्यता महापर्व का सिर्री भाजपा मंडल स्तरीय शुभारंभ मरौद व जामगांव में किया गया, जिसमें वरिष्ठजनों का श्रीफल, गमछा भेंट कर सम्मान किया गया। प्रदेश भाजपा सदस्य निरंजन सिन्हा ने कहा कि सशक्त भारत के निर्माण में भाजपा कार्यकर्ता का महत्वपूर्ण योगदान है, हम सबको मिलकर प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में अधिक से अधिक सदस्य बनाकर भारत को विश्व गुरु बनाना है। सिर्री मंडल प्रभारी भानु चंद्राकर ने बताया कि कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी का नीव है, जो जमीन स्तर पर काम करके जडों को सींचता है। केंद्र में तीसरी बार व छत्तीसगढ़ में पुन: भाजपा सरकार बनी उसमें कार्यकर्ता का योगदान है।

इस मौके पर पुष्पेन्द्र साहू, सागर साहू, झागेश्वर ध्रुव, थानेश्वर तारक, बुधारूराम साहू, पूरनलाल धृतलहरे, मंशा चतुर्वेदी, त्रिलोकचंद,गौरव भोसले, जीवन साहू, कामता, बालेंदु राजपूत, आनंद निषाद प्रीतम, जीवराखन, मनराखन, युवराज, तिलक, अरुण साहू, भोजराज, शुभम, ढालचंद, शेषनारायण, सुमन, संदीप, रामचंद, मनसुखा, राजकुमार, हेमराज, भार्गव सहित बूथ अध्यक्ष, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, आईटी सेल प्रभारी के पदाधिकारी व ग्रामवासी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट