धमतरी

नेता प्रतिपक्ष ने शिक्षकों का सम्मान कर स्कूलों में लगवाया वाटर कूलर
05-Sep-2024 7:47 PM
नेता प्रतिपक्ष ने शिक्षकों का सम्मान कर स्कूलों में लगवाया वाटर कूलर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 5 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष भानु चन्द्राकर ने अपने पार्षद निधि से दो स्कूलों में वाटर कूलर लगवाया। इस मौके पर उन्होंने सभी गुरुजनों को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरुवार को पशु चिकित्सालय के पास स्थित शासकीय प्राइमरी इंगलिश मीडियम स्कूल एवं सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में विधार्थियों के लिए पेयजल सुविधा हेतु नेता प्रतिपक्ष भानु चन्द्राकर ने पार्षद निधि से वाटर कुलर लगवाया। इस मौके पर विधालय परिवार द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यालय परिवार के देवनाथ सोनी, वेदनाथ चन्द्राकर, रामायणलाल साहु, केके. बैस ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी तरह शंकर नगर में स्थित शासकीय विधालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेता कुलेश्वर चन्द्राकर, कृष्णकांत साहु, प्रभात बैस, शिक्षाधिकारी एवं शिक्षकों की उपस्थिति में वाटर कूलर भेंट किया गया। उन्होंने सभी गुरुजनों को प्रणाम करते हुए शिक्षक दिवस की बधाई दी।


अन्य पोस्ट