धमतरी

मुख स्वास्थ्य जांच शिविर
05-Sep-2024 4:29 PM
मुख स्वास्थ्य जांच शिविर

धमतरी, 5 सितंबर। नगरी के बाजार कुर्रीडीह और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुकरेल में कमार जनजाति एवं अन्य पिछड़ी जनजातियों का मुख स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 91 लोगों का पंजीयन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल.कौशिक ने बताया कि बाजार कुर्रीडीह में आयोजित शिविर में कुल 53 लोगों का पंजीयन किया गया। इनमें से डेंचर के 11, रेस्टोरेशन के 16, स्केलिंग के 11, एक्सट्रेशन के 7 मरीज शामिल है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुकरेल में आयोजित शिविर में 38 पंजीयन, ओरल कैंसर 01, एक्ट्रेक्शन 03, रेस्टोरेशन 05, स्केलिंग 10, आरपीडी 01 और डेंचर के 01 मरीज मिले।

शिविर में दंत महाविद्यालय रायपुर के डॉ. महेन्द्र कुमार अनंत, डॉ. सोपान सिंह, डॉ. शुभम सेठी, डॉ. शशांक अग्रवाल द्वारा उपस्थित मरीजों का मुख संबंधी जांच कर उन्हें परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को डेंचर और स्केलिंग सुविधा दी गई।


अन्य पोस्ट