धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 3 सितंबर। नगर निगम के कर्मचारियों को 3 महीने से वेतन नहीं मिला है। इसे देखते हुए अब निगम प्रशासन बकायादार दुकान के व्यापारियों से किराया वसूल रहा है। साथ ही बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी कर किराया जमा करने चेताया है। व्यापारियों को 2 दिन के अंदर बकाया किराया जमा नहीं करने पर दुकान सील करने की चेतावनी दी गई।
पहले दिन निगम की वसूली अभियान में 10 दुकानदारों से 33 हजार 900 रुपए किराया वसूली गई। इस कार्रवाई में स्वास्थ्य अधिकारी मोहम्मद शेर खान, एआरआई पवन देवांगन, मुकेश साहू, शेषनारायण पटेल, अश्विनी राजपूत, गिरवर सिन्हा, धनेश सिन्हा, सुनील रजक, आतिश मिश्रा आदि शामिल थे।
इन दिनों राजस्व विभाग के कर्मचारियों का पिछड़ा वर्ग सर्वेक्षण में भी ड्यूटी है, इसलिए वसूली अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से सहयोग लिया जा रहा है।


