धमतरी

कुरूद में बनेगा नर्मदेश्वर महादेव का भव्य मंदिर
02-Sep-2024 8:37 PM
कुरूद में बनेगा नर्मदेश्वर महादेव का भव्य मंदिर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 2 सितंबर। पोला त्यौहार के शुभ अवसर पर नागरिकों की बरसों पुरानी मांग को पूरा करते हुए विधायक अजय चन्द्राकर के सहयोग से बनने वाले भव्य शिव मंदिर का भूमिपूजन किया गया। जिसकी जजमानी नेता प्रतिपक्ष भानु चन्द्राकर, पूर्व नंपा अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने की।

एपीजे अब्दुल कलाम ऑक्सीजोन गार्डन के बाजू में वार्डवासियों की उपस्थिति में पंडित एचपी शर्मा ने विधि विधान से पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात मंदिर निर्माण समिति के संयोजक भानु चन्द्राकर, पूर्व न.प.अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने मंदिर की आधार शीला रखी। निर्माण समिति संयोजक श्री चन्द्राकर ने बताया कि यह मंदिर कुरूद के सर्वश्रेष्ठ मंदिरों में गिना जाएगा।

उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने में कुरूद विधायक का विशेष सहयोग रहा साथ ही उन्होंने 250000 की मंदिर समिति को निर्माण कार्य के लिए दी है। मंदिर में विशेष आकर्षण नर्मदा नदी के तट में मिलने वाली शिवलिंग एवं शिव परिवार के प्रतिमा की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा मेरे द्वारा की जाएगी। इसके अलावा धर्म प्रेमियों के स्वैच्छिक सहयोग से मंदिर तैयार किया जायेगा। इसके लिए मंदिर निर्माण समिति का गठन कर टिकेश्वर चन्द्राकर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इस अवसर पर टिकेश्वर-भारती चन्द्राकर, मनोहर भारती सुंदरानी, रमाकंत चंद्राकर, डीएल.भार्गव, देव कुमार साहू, सुरेन्द्र सिन्हा, पुस्कर गोस्वामी, प्रकाश चन्द्राकर, भगोली सिन्हा, मनमोहन चन्द्राकर, बिहारी अग्रवाल, बल्ला चन्द्राकर, दीपक साहू, विनोद यादव, संतोष सिन्हा, अनुराधा साहू, रेखा चांडक, लिलिमा साहू, यशोदा पटेल, भगवती साहू, चंचल निर्मलकर, डिंपल, सीमा मानिकपुरी, पारसमनी पटेल, हर्षा चन्द्राकर, मानुबाई गोस्वामी, हरिप्रिया साहू, गीता देवांगन, शारदा साहू, जमुना सिन्हा, तरूण भार्गव, राजेश साहू, लोकेश दत्त भार्गव, शकुन कंवर, किरण सोनवानी, रेखा साहू, युवान्सी, युविंता, अलख आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट