धमतरी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आज देर-रात घड़ी चौक में फूटेगी 30 फीट ऊंची दही हांडी
26-Aug-2024 3:11 PM
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आज देर-रात घड़ी चौक में फूटेगी 30 फीट  ऊंची दही हांडी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 26 अगस्त।   श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज देर-शाम से आधी रात तक मनाया जाएगा। घड़ी चौक में करीब 30 फीट ऊपर दही हांडी फोड़ी जाएगी।

दही हांडी महोत्सव में एकल मटका फोड़ के लिए एक लोहे के खंबे पर ग्रीस लगाकर ऊपर ऊंचाई पर मटका रखा जाएगा। इसे फोडऩे पर श्रीराम हिंदू संगठन द्वारा 5100 रुपए पुरस्कार दिया जाएगा। ग्रुप में मानव पिरामिड बनाकर क्रेन के ऊपर गोविंदा मटकी लगाकर फोडऩे वाले को 21 हजार नगद और प्रतीक चिन्ह मिलेगा। करीब 30 फीट ऊंचाई पर क्रेन के ऊपर गोविंदा मटका लटकाया जाएगा।

भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने शहर में यादव समाज के साथ ही विभिन्न मंदिरों, संगठनों की ओर से तैयारियां की है। सर्व यादव समाज भवन आमा तालाब में यादव समाज नगर इकाई की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। सदर बाजार स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर समेत अन्य श्रीकृष्ण मंदिरों को सजाया गया है।


अन्य पोस्ट