धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 24 अगस्त। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल संघ द्वारा आयोजित 23वीं राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ईटीसी कुरुद में पदस्थ वीएस ठाकुर ने तीन गोल्ड सहित आठ मेडल्स अर्जित किया है।
माना रायपुर स्थित चौथी बटालियन स्माल आम्र्स शूटिंग रेंज जिसे जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड के सर्वेश्रर्वा इंटरनेशनल शूटर नवीन जिंदल ने 23 सालों से गोद ले रखा है कि अगुआई में 13 अगस्त से दस दिवसीय राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के कई आईएस, आला पुलिस अधिकारी एंव ओपन कैटेगरी के करीब 350 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपने निशानेबाजी का प्रदर्शन किया।
इसमें राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान क्षेत्रीय कार्यालय कुरुद में पदस्थ वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने रायफल एवं पिस्टल स्पर्धा के विभिन्न श्रेणीयों में भाग लेकर तीन स्वर्ण, तीन रजत एवं दो कांस्य पदक अर्जित किया। उन्होंने पूर्व में भी जोनल एवं माउलंकर स्तर की प्रतियोगिता में भी कई पदक जीता है। छत्तीसगढ़ में भी खेल को बढावा देने के उद्देश्य से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के महानिदेशक डॉ.सीआर प्रसन्ना, संचालक पीसी मिश्रा, संयुक्त संचालक दीपक शर्मा, दिलीप अग्रवाल, उप संचालक अनिल लच्छवानी, संयुक्त आयुक्त लोकनाथ साहू ने विभाग के इस उभरते खिलाड़ी के प्रति सदैव सहयोगात्मक रवैया रखा है।
23 अगस्त को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाडिय़ों को अपने हाथों से सम्मानित किया। एक साथ आठ मेडल्स अर्जित करने वाले श्री ठाकुर ने अपनी सफलता के श्रेय संस्था सेकेट्री जनरल राकेश गुप्ता, सचिव दुर्गेश वशिष्ठ सहित गुरुजनों, उच्च अधिकारीयों, मित्रों, सहकार्मियों एवं परिजनों को दिया है।


