धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 21 अगस्त। गोंडवाना समाज सेवा समिति की जिला स्तरीय बैठक गोंडवाना भवन नगरी में आयोजित की गई। जिसमें श्रवण मरकाम को सर्व सम्मिति से निर्विरोध अध्यक्ष एवं महासचिव भावसिंह कोराम को बनाया गया है।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्रवण मरकाम पूरे संगठन को अपने साथ लेकर चलने को आस्वस्त करते हुए कहा कि केवल मैं ही संगठन का अध्यक्ष नहीं हूं। आप सभी संगठन से जुड़े एवं समाज के सम्मानीय जन अध्यक्ष हैं। और मैं समाज के सभी वरिष्ठ जन एवं नवयुवक साथियों को साथ लेकर जिले में समाज को प्रगति की राह पर ले जाने की बात कही। इस अवसर पर गोंडवाना समाज संरक्षक अम्बिका मरकाम, रामप्रसाद मरकाम, तहसील अध्यक्ष टिकेश्वर ध्रुव, शत्रुघ्न साक्षी, सतरूपा तमोवंशी, विमला मरकाम, मोहन सिंह कुर्रू, हरक मंडावी, झाड़ूराम नागेश, डीएस नेताम, भगवान सिंह नेताम, राजू कावड़े, जोहन नेताम, रतिराम नेताम, बुधराम साक्षी, दलगंजन मरकाम, राजेश समरथ, सुखराम मरकाम, पिलाराम कोराम, जीतेन्द्र कुंजाम, संतोष मरकाम, मुंगेश मरकाम, जोहर लाल चन्द्रवंशी, डोमार सिंह ध्रुव, रवि मरकाम, लगनूराम कुंजाम, सोनाराम नेताम, रामसिंह मरकाम, जयसिंह सोरी, जवाहर मरकाम, जोहत नेताम, रामकुमार ध्रुव, फूलेश्वरी नेताम, जलबती नागेश, वेदप्रकश मंडावी, पोखन नेताम, दिनेश मंडावी सहित समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।


