धमतरी

डेढ़ घंटे में 3 सडक़ हादसे, 9 जख्मी
21-Aug-2024 12:27 PM
 डेढ़ घंटे में 3 सडक़ हादसे, 9 जख्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
 धमतरी, 21 अगस्त।
मंगलवार की देर-शाम जिले में 3 जगह सडक़ हादसे हुए, जिसमें 9 लोग घायल हो गए। तीनों घटनाएं करीब डेढ़ घंटे के अंदर हुई। घायलों को धमतरी और कुरुद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार 20 अगस्त को गोकुलपुर वार्ड में पहली घटना हुई। अमलतासपुरम निवासी कैलाश सिन्हा बाजार से खरीददारी कर घर लौट रहा था। कॉलोनी में प्रवेश करते समय एक बाइक ने टक्कर मारी, जिससे तीनों घायल हुए। 

दूसरी सडक़ दुर्घटना नेशनल हाईवे-30 में छाती हाईस्कूल के पास हुई। तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दिया, जिससे बाइक में सवार 3 लोगों को चोटें आई हैं। घटना में एक महिला को भी चोटें आई है। 

एक अन्य दुर्घटना छाती-सेनचुवा के पास हुई। इसमें 2 बाइक आपस में टकरा गई। दोनों युवकों को चोटें भी आई है। घायलों का इलाज कुरुद और धमतरी के अस्पताल में जारी है।


अन्य पोस्ट