धमतरी

मुनईकेरा सरपंच को ब्रम्हकुमारी बहनों ने बांधी राखी
19-Aug-2024 4:43 PM
मुनईकेरा सरपंच को ब्रम्हकुमारी बहनों ने बांधी राखी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 19 अगस्त।
रक्षाबंधन पर्व पर प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नगरी की संचालिका पार्वती बहन ने मुनईकेरा के सरपंच महेन्द्र नेताम को रक्षा सूत्र बांधा। ब्रम्हकुमारी पार्वती बहन ने राखी की इस पवित्र पर्व को लेकर बताया कि आत्मा और परमात्मा के प्यार का बंधन ही रक्षाबंधन है। यह पवित्रता और बहनों की सुरक्षा का दिन है।
यह पर्व मर्यादा के बंधन का पर्व है। उन्होंने रक्षाबंधन पर्व पर अहंकार, नफरत, दुख, अशांति, डर, हर गलत सोच, बोल और कर्म से अपनी रक्षा करने का संकल्प दिलाया।
 


अन्य पोस्ट