धमतरी

19 प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स स्पर्धा के लिए चयन
19-Aug-2024 3:22 PM
19 प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स स्पर्धा के लिए चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 19 अगस्त।
जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा 18 अगस्त को जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम शासकीय मूक बधिर विद्यालय में हुआ, जिसमे मुख्य अतिथि संजय वस्त्रकार अध्यक्ष कांकेर जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन थे। अध्यक्षता गीतेश प्रजापति अध्यक्ष धमतरी जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ में शासकीय मूक बधिर विद्यालय धमतरी के बच्चों के द्वारा आर्टिस्ट योगासन खेल का प्रदर्शन किया गया। 

इस प्रतियोगिता में कुल 43 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें 4 इवेंट ट्रेडिशनल इवेंट, आर्टिस्ट सिंगल इवेंट, आर्टिस्ट पेयर इवेंट, रिदमिक पेयर इवेंट में प्रतिभागी हुआ। 10 से 14 वर्ष (सब जूनियर ग्रुप) ट्रेडिशनल इवेंट गल्र्स में लता रात्रै, रागिनी साहू, हिमांशी साहू का  ब्वॉयज में खोमेंद्र साहू, ओमप्रकाश साहू, आर्टिस्ट सिंगल इवेंट गल्र्स में थामेश्वरी साहू, रूपाली साहू, तनु साहू, आर्टिस्ट पेयर गल्र्स  में हिमांशी साहू, लता रात्रे का व  14 से 18 वर्ष ( जूनियर ग्रुप) ट्रेडिशनल इवेंट ब्वॉयज में पुष्पेंद्र, नूतेश कुमार, मनोज साहू का, गल्र्स में रूपाली साहू, गामिनी साहू, याचना, आर्टिस्ट सिंगल इवेंट बॉयज में बॉयज में पुष्पेंद्र रातरे, तनीश बंजारे, आदित्य नारायण का, आर्टिस्टिक पेयर गल्र्स में थामेश्वरि और भूमिका पटेल का, ब्वॉयज में उमेंद्र सेन, नूतेष कुमार का, रिदमिक पेयर इवेंट गल्र्स में दिव्या मांडवी और भूमिका देवांगन का 18 से अधिक वर्ष (सीनियर ग्रुप)  में टिमेश्वरी साहू का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है..जो जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। बाकी सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

इस प्रतियोगिता को संपन्न करने के लिए रूपेंद्र गंजीर कंपटीशन डायरेक्टर, भारत राम साहू मैनेजर, निर्णायक नवीन मेश्राम, गोपेश्वर साहू, मुकेश सोनकर, उत्कल प्रकाश सिन्हा, राजकुमार साहू, उमराव साहू, विजय साहू ने अपनी सेवा दी। 

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि डोमेंद्र देवांगन राज्य कार्यकारिणी सदस्य छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने किया।
अंतिम में भोजेन्द्र कुमार साहू महासचिव धमतरी जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा शासकीय मूक बधिर विद्यालय, निर्णायकों, कोच, समस्त प्रतिभागियों का आभार किया। 
 


अन्य पोस्ट