धमतरी
पूर्व विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने किया ध्वजारोहण
19-Aug-2024 2:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 19 अगस्त। आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस के 78 वें वर्षगांठ के अवसर पर पूर्व विधायक सिहावा डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने अपने निज निवास में ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी।
पूर्व विधायक डॉ.ध्रुव ने सिहावा क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महापुरुषों और वीर सेनानियों की शहादत को नमन किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन लाल ध्रुव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी के अध्यक्ष भूषण साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी राम भरोसे साहू, पार्षद जियाउद्दीन रिजवी, वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री शकुंतला ठाकुर, सविता सोन, युवा नेता सलमान रजा, हेमू साहू, विनय चौहान, लोकादित्य सिंह ठाकुर, सहित कांग्रेसी जन, सुरक्षा में तैनात पुलिस जवान उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


