धमतरी
छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 19 अगस्त। नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 11 दैनिक बाजार में वार्ड पार्षद पूनम बलजीत छाबड़ा के द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर नगर के पत्रकारों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया।सर्वप्रथम वार्ड पार्षद द्वारा ध्वजारोहण किया गया व उसके बाद पत्रकारों का सम्मान किया गया।
सम्मान कार्यक्रम में मुख्य रूप से रिजवान मेमन, उत्तम साहू, कुलदीप साहू, अशोक संचेती, अभिनव अवस्थी, राजशेखर नायर, विनोद गुप्ता, शैलेंद्र लाहौरिया, राजू पटेल, राजू गोसाई, देवेंद्र मिश्रा, जीतू साहू, गोलू मंडावी, दीपेश निषाद, कपिल साहू सहित समस्त पत्रकारों का सम्मान साल वा श्रीफल भेंटकर किया गया।
वार्ड के पूर्व पार्षद बलजीत छाबड़ा ने इस अवसर पर कहा कि पत्रकार और मीडिया लोकतंत्र का चौथा आधार स्तंभ है सीमा पर तैनात जवानों को युद्ध वीर के नाम से जाना जाता है, और देश में पत्रकारों को कलम वीर के रूप में जाना जाता है जनता की आवाज को सबके सामने लाते हैं पत्रकार।
समाज को नया रूप देता है पत्रकार। समाज की अनेक समस्याओं के निराकरण के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और आज हमारे राजनीतिक जीवन के 10 वर्षों में हमारे वार्ड वासियों के साथ-साथ हमारे पत्रकार साथियों का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने हमारे वार्ड की छोटी बड़ी जो भी समस्या हो उसे प्रमुखता से अपने पेपर में अपने न्यूज चैनल में अपने पोर्टल में स्थान दिया है और उसी का परिणाम है कि आज हमारा वार्ड प्रगतिशील व विकसित वार्ड बन चुका है, और हम इन कलम वीरों का दिल से सम्मान करते हुए आज 15 अगस्त को बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं। मंच संचालन प्रदीप जैन जी द्वारा किया गया।


