धमतरी

पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान से आज हम स्वतंत्र-अंबिका मरकाम
19-Aug-2024 2:29 PM
पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान से आज हम स्वतंत्र-अंबिका मरकाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 19 अगस्त।
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अंबिका मरकाम ने निम्न कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ध्वजारोहण किया। सुबह 8 बजे ग्राम छिपली के मूकबधिर स्कूल में सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने ध्वजारोहण किया। 

तत्पश्चात विधायक कार्यालय नगरी में समय 9 बजे ध्वजारोहण के  कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ध्वजारोहण करने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के पत्र का वचन विधायक अंबिका मरकाम ने किया। विधायक मरकाम ने कहा कि आज जो हम इस खुली हवा में सांस ले रहे हैं इस सांस के लिए हमारे पूर्वजों ने भारतवर्ष को अपने खून से सींच कर अपनी प्राणों की आहुति देकर आजाद कराया है। 

हमारे पूर्वजों के द्वारा दी गई आजादी को हमारे आने वाले पीढ़ी याद रखें इसलिए प्रतिवर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में पूरे भारतवर्ष में मनाते आ रहे हैं निश्चित ही हमारे आने वाले पीढिय़ां को हमारे पूर्वजों के बलिदान के बारे में जरूर ज्ञात होना चाहिए। 

इस बीच पूर्व विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव, ब्लॉक अध्यक्ष भूषण साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी राम भरोसे साहू, लखनलाल ध्रुव आदि ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ जन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, व क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।
 


अन्य पोस्ट