धमतरी
भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू ने काटा फीता
छत्तीसगढ़ संवाददाता
धमतरी, 17 अगस्त। मानव वन गंगरेल में इको एडवेंचर कैंप का रिनोवेशन के बाद दोबारा शुरू किया गया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ।
रामू जगदीश रोहरा ने कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार है, इसलिए विकास लगातार हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्य में हर तरफ विकास को बढ़ावा मिल रहा है। गंगरेल बांध प्रदेश का दूसरा बड़ा बांध है। यहां सालाना लाखों पर्यटक आते हैं। ईको एडवेंजर में अब पर्यटकों की भीड़ बढ़ेगी। पर्यटक यहां एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद लेंगे।
इस दौरान कलेक्टर नम्रता गांधी, डीएफओ श्रीकृष्ण जाधव, एसडीएम डॉ. विभोर अग्रवाल, संयुक्त वनमंडलाधिकारी धमतरी मनोज विश्वकर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी धमतरी ओंकार सिन्हा समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्कूली बच्चों के द्वारा जिप लाइन, बर्मा ब्रिज, टायर ब्रिज, रोपवे ब्रिज आदि एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद लिया गया। इसके अलावा हर घर तिरंगा का हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।


