धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 17 अगस्त। खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग ने जिले के 22 खाद्य परिसरों का निरीक्षण किया। जांच के लिए पेड़ा, मिल्क केक, सोन पापड़ी, बेसन लड्डू, तेल, बेसन व दही के नमूना लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजे गए। न्यायालय में दर्ज प्रकरण शिव सखी मैदान, जिसका नमूना कोर्रा (भखारा) से लिया था उस पर 1 लाख 50 हजार रुपए का अर्थदंड किया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय कुमार सोनी ने बताया कि धमतरी स्थित गोपी डेयरी एंड स्वीट्स, बीकानेर स्वीट्स, जनार्दन 2 होटल, हेमंत दुग्ध डेयरी रुद्री रोड, गुप्ता होटल रुद्री, रिंकु होटल, अर्जुन होटल भखारा, कुकरेल स्थित यादव होटल, रूपेंद्र किराना, अशोका होटल, प्रियांशु भोजनालय, चन्द्राकर ट्रेडिंग, शुभ लक्ष्मी स्वीट्स, साहू होटल एंड स्वीट्स, अंबे प्रोविजन समेत धीरत किराना व डेली नीड्स दरबा, नगरी स्थित उत्तम किराना स्टोर्स, चरण होटल, साहू मिष्ठान, जलराज होटल और मालाजी होटल व कृष्णा होटल सांकरा का निरीक्षण किया। इस मौके पर खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य परिसरों व खाद्य पदार्थों के निर्मित जगहों की सफाई व्यवस्था बनाए रखने, गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों का उपयोग मिठाई व नमकीन बनाने में करने निर्देशित किया है। निरीक्षण के दौरान फनेश्वर पिथोरा, नमूना सहायक गिरजा शंकर वर्मा उपस्थित थे।


