धमतरी

गौधन न्याय योजना शुरू कराने कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन
17-Aug-2024 3:32 PM
गौधन न्याय योजना शुरू कराने कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

कुरुद, 17 अगस्त। गौधन न्याय योजना को भाजपा सरकार द्वारा बंद किये जाने के विरोध में कांग्रेस ने तहसील आफिस के सामने नारेबाजी करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। 

कुरुद के कांग्रेसी नेताओं ने 16 अगस्त को विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस द्वारा बनवाएं गए गौठान को बंद कर दिया है। आश्रय नही होने से गौवंशीय पशु सडक़ों पर जमें रहते हैं। जिसके चलते आये दिन दुर्घटना होती है।जिससे आम लोगों को जान माल का नुक़सान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा खेती बाड़ी व धान उत्पादक किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए जद्दोजहद करना पड़ रहा है। साथ ही पशुधन से जो रोजगार मिल रहा था वह भी बंद हो गया है।

अनुविभागीय अधिकारी दीनदयाल मंडावी को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंप कांग्रेसियों ने राज्य सरकार से गौधन न्याय योजना प्रारंभ करने की मांग उठाई है। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति तारिणी नीलम चन्द्राकार, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकार, जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू,अजजा आयोग पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान, जनपद सभापति परमेश्वरी महेंद्र साहू, रविन्द्र साहू, नपं सभापति मनीष साहू, आशीष शर्मा, रमेश्वर साहू, मनोज अग्रवाल, उमाशंकर साहू, संतोष प्रजापति, ईश्वर पटेल, मनोज आदि उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट