धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 16 अगस्त। गोरेगांव में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमा मय तरीके से मनाया गया। पंचायत स्तर में मुख्य समारोह शासकीय माध्यमिक शाला गोरेगांव में आयोजित हुआ। नारद राम साहू जी ने माध्यमिक शाला गोरेगांव में ध्वज वंदन किया।
ग्राम पंचायत भवन गोरेगांव में मालती ध्रुव सरपंच, बृहस्पति ध्रुव ने उप स्वास्थ्य केंद्र , आंगनबाड़ी केंद्र में उपसरपंच धनेश्वरी अटलखांम ने व अटल चौक में लेखराम गंगबेर ग्राम सभा अध्यक्ष ,लइका घर में शिक्षिका द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ग्राम के हृदय स्थल गांधी चौक में संत कुमार यदुराज ग्राम पटेल द्वारा तिरंगा फहराया गया।
प्रभात फेरी बाजे गाजे के साथ नारों की जयकारा लगाते हुए ग्राम के प्रमुख मार्गो से गुजरता हुआ माध्यमिक शाला गोरेगांव प्रांगण में पहुंचते ही सभा के रूप में परर्णित हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मालती ध्रुव सरपंच, अध्यक्षता लेख राम गंगबेर, विशिष्ट अतिथि थे धनेश्वरी अटलखाम उप सरपंच, संत कुमार यदुराज,त्रिलोक ध्रुव, गीता मंडावी, नारद राम साहू ,ओमप्रकाश नेताम ,देवकी बंजारे, किरण साहू, गीता ध्रुव थे।
अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तेल चित्रों पर पूजा-अर्चना कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कौशल प्रसाद साहू प्रधान पाठक माध्यमिक शाला गोरेगांव ने स्वागत उद्बोधन में अतिथियों का सम्मान करते हुए 78 वे स्वतंत्रता दिवस के बारे में स विस्तार बताया। स्वागत सम्मान के पश्चात बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर खूब तालियां बटोरी। सभी अतिथियों द्वारा सभा को संबोधित किया। शाला परिवार गोरेगांव की ओर से दयाराम सार्वा जी सेवानिवृत्ति सैनिक को श्रीफल व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
उक्त अवसर पर केपी साहू ,चंद्रप्रभा साहू,रूपवती पटेल,गीतांजलि मेश्राम, फूलबाई साहू,थानेश्वर यदुराज, चुंम्मन नेताम, रुस्तम साहू, विजय ध्रुव, जितेंद्र नाग ,ऋषि कुमार साहू, विनय कुमार साहू गणमान्य नागरिक गण आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चुलेश्वरी पायल प्रधान पाठक ने व शिक्षक राकेश कुमार कोसरिया ने आभार व्यक्त किया।


