धमतरी

तिंरगा यात्रा में शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष
14-Aug-2024 4:49 PM
तिंरगा यात्रा में शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष

नगरी, 14 अगस्त। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को घर घर में लगाने एवं जन मानस तक राष्ट्र प्रेम जगाने के लिए  नगर पंचायत नगरी और स्कूली छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली । 

यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम नगरी निकाय संयोजक नागेंद्र शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, उपाध्यक्ष अजय नाहटा मंडल महामंत्री हृदय साहू, पार्षद सुनील निर्मलकर अश्वनी निषाद, भूपेन्द्र साहू, विनीता कोठारी, पूनम छाबड़ा, मंत्री बलजीत छाबड़ा सहित नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी शिक्षक  उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट