धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 14 अगस्त। कुरूद में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत करने के बाद तीसरे दिन विधायक अजय चन्द्राकर हाथ में तिरंगा थाम अपने निर्वाचन क्षेत्र के अहम हिस्से भखारा बेल्ट पहुंचे। उन्होंने नगर पंचायत भखारा, ग्राम सिलीडीह एवं कचना में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। साथ ही विधानसभा के सभी गाँवों के लिए बनाये गए प्रभारियों को अपने क्षेत्र में जाकर अभियान की सफलता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
कुरूद विधानसभा तिरंगा यात्रा प्रभारी भानु चन्द्राकर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देशव्यापी आह्वान पर, घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों के लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिसमें कमलेश ठोकने, ज्योति चन्द्राकर, सिंधु बैस, गौकरण साहू, पुष्पेन्द्र साहू, रविकान्त चन्द्राकर, आदर्श चन्द्राकर, कृष्णकांत साहू, कुलेश्वर चन्द्राकर, श्याम साहू, होरीसाह, बीरेन्द्र साहू, हरख जैन, रामस्वरूप साहू, पंकज सिन्हा, संतोष सोनी, डगेश्वर सोनकर, दुर्गेश यादव, नुतन धृतलहरे, भीमदेव साहू, झागेश्वर ध्रुव, त्रिलोचन साहू, जागेश्वर साहू, चैतन्य गिरी, हरिशंकर साहू, उमेश बैस, प्रेमचंद साहू, हरिशंकर सोनवानी, कोमल शुक्ला, पन्ना चन्द्राकर, मालकराम साहू, भोलाराम साहू, सतीष जैन, पुरूषोत्तम सिन्हा, गोपी साहू, चोवाराम गंजीर, दुलार सिन्हा, अनिरुद्ध देवांगन शामिल हैं। ऐ सभी नेता अपने प्रभार क्षेत्र में जाकर तिंरगा यात्रा में सम्मिलित हो हर घर तिरंगा पहुँचाने का काम करेंगे।


