धमतरी

ब्रह्माकुमारी सरिता ने कर्णेश्वर धाम में कांवरियों को दिया परमात्मा शिव का संदेश
13-Aug-2024 2:44 PM
ब्रह्माकुमारी सरिता ने कर्णेश्वर धाम में कांवरियों को दिया परमात्मा शिव का संदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 13 अगस्त। बोल बम सेवा समिति कणेश्वर धाम के भंडारा पंडाल परिसर में हजारों कांवरियों को ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी जी ने परमात्मा शिव का संदेश व एक पेड़ मां के नाम से आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर सरिता दीदी ने अपने दिव्य उद्बोधन में पवित्र सावन महीने में शिवजी पर जल अभिषेक बेलपत्र अर्क धतूरा चढ़ाने के आध्यात्मिक रहस्यों को उजागर किया शिव है तो जीव है जीव है तो शिव है हम सब शिव के अंश अर्थात भोलेनाथ शिव जी की संतान है । वह ज्योति स्वरूप है सर्वशक्तिमान है उनके सत्य स्वरूप का ज्ञान होने से हम उनकी शक्तियों को प्राप्त कर सकते हैं। 

वहीं अमरनाथ, विश्वनाथ, बाबुलनाथ रामेश्वर, गोपेश्वर, नीलकंठ, आशुतोष है, उनके नाम कर्तव्य वाचक गुणवाचक नाम है शिव की महिमा अनंत है आप सभी इतनी श्रद्धा भक्ति से दूर-दूर से चलकर आए हैं तो भगवान शिव जी आपका एक-एक कदम में आपको शक्ति का वरदान दे रहे हैं। आप सभी की मनोकामना शिवजी अवश्य पूर्ण करेंगे यह हमारी शुभकामना है। 

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी सरस दीदी जी ने भक्तों को शुभकामना दिए व नागेश बहन व यदु बहन ने अपने सुमधुर भजनों से समां बांधा सभी भजन सुनकर झूम उठे बोल बम सेवा समिति द्वारा दीदी जी व उपस्थित सभी ब्रह्मकुमारी भाई बहनों को प्रतीक चिन्ह व फल भेंट कर सम्मानित किया गया एवं कार्यक्रम के अंत में मन्नू भाई ने आभार व्यक्त किया। 
 


अन्य पोस्ट