धमतरी
धमतरी निगम को विकास के लिए मिले 12 करोड़
11-Aug-2024 4:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 11 अगस्त। नगर निगम धमतरी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब धमतरी शहर विकास के लिए 12 करोड़ की राशि एक साथ मिली हो। इसका कई लोग श्रेय भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू जगदीश रोहरा को दे रहे हंै। खास बात यह कि नाली-सडक़ जैसे मूलभूत सुविधा के लिए फंड की कमी से नगर निगम धमतरी जूझ रहा था। लगातार उपेक्षित नगर निगम धमतरी अब विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा में बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ में बिना भाई भतीजावाद के विकास के लिए इसी तरह से राशि स्वीकृत करने में विश्वास रखते हैं, क्योंकि भाजपा का काम प्रदेश में चहुंओर विकास करना है। इसी तारतम्य में सरकार बैठते ही धमतरी को कुछ महीनों में दिया 12 करोड़ जिसके लिए मुख्यमंत्री भी बधाई के पात्र है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


