धमतरी

विधायक ने शहीद वीर नारायण सिंह को किया नमन
11-Aug-2024 2:58 PM
विधायक ने शहीद वीर नारायण सिंह को किया नमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 11 अगस्त।  विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नगर के वार्ड क्रमांक 1 में स्थापित शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करने सिहावा विधायक अंबिका मरकाम पहुंचीं।

श्रीमती मरकाम ने शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत को नमन करते हुए क्षेत्रवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई दी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, सर्व आदिवासी समाज तहसील नगरी के अध्यक्ष उमेश देव,लखन लाल ध्रुव, आर एल देव, रामप्रसाद मरकाम, डोमार सिंह ध्रुव, प्रमोद कुंजाम, नरेश छैदेहा, मोहन पुजारी, नरसिंग मरकाम,वार्ड पार्षद टिकेश्वर ध्रुव सहित सर्व आदिवासी समाज तहसील नगरी के पदाधिकारी एवं सामाजिक जन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट