धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 11 अगस्त। भाजपा महिला मोर्चा सिर्री मंडल द्वारा ग्राम कठौली में सावन महोत्सव मनाया गया। जिसमें महिला मोर्चा के अलावा जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी सहित ग्रामीण कार्यकर्ता शामिल हुए।
भारत माता व पार्टी संस्थाक दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी, अटलबिहारी बाजपेयी को नमन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिसमें कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, एकल गायन, नृत्य, बलून फोड़ इत्यादि खेल प्रतियोगिता में सभी बहनों नें हर्षोल्लास से शामिल होकर आयोजन का आनंद लिया।
कुरूद विधानसभा महिला मोर्चा प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्योति भानू चंद्राकर ने बताया कि हमारे देश,प्रदेश के तीज त्योहार आपसी भाई चारे, प्रेम, समरसता को बढ़ाते हैं। इससे हम सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैं। जनपद सदस्य तामेश्वरी गौकरण साहू, सरपंच पूजा लोकेश साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं अपनी परम्परा और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए जोर दिया।
इस अवसर पर रशिम साहू, भारती पंचायन, दुर्गा साहू, प्रियंका, वेणुमाला साहू, वंदना ध्रुव, पूर्णिमा साहू, रूपकला साहू, दामेश्वरी मानिकपुरी, उर्वशी साहू, तुलसी, प्रमिला साहू, कुसुम निषाद, अमृत निषाद, रिहिद साहू, हिरौंदी साहू, ईश्वरी, रेखा सेन, भारती साहू, धनेश्वरी, काजल, अमृत साहू, अन्नपूर्णा, रूकमणी, जानकी साहू, सीमा पटेरिया, संध्या साहू, नंदिनी साहू, पुष्पा पटेल, मेनका साहू आदि उपस्थित थीं।


