धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 10 अगस्त। नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने पेंशनर एसोसिएशन कुरूद कार्यालय में बने मंच का लोकार्पण करते हुए भवन में शौचालय एवं आहता निर्माण कराने का आश्वासन देते हुए बुजुर्गों से मार्गदर्शन और आशीर्वाद मांगा।
पेंशनर भवन में गुरुवार को आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में नगर पंचायत द्वारा निर्मित मंच का लोकार्पण करते हुए नपं अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने मुख्य अतिथि के आसंदी से बताया कि नगर की कमान सम्हालते ही मैने समाज के हर तबके का ध्यान रखा है। उनकी वाजिब मांगों को पूरा करने हमने कोई कसर नहीं छोड़ी है। पेंशनरों की मांग पर उन्होंने शौचालय एवं आहता निर्माण कराने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष यशवंत दीवान, जिला अध्यक्ष बीआर नाग, संरक्षक मनहरण बैस, अध्यक्ष राधेलाल चंद्राकर, सचिव लिखनलाल साहू, सीएल विश्वकर्मा, वेदनाथ चंद्राकर, पुष्पेन्द्र साहू, नारद सोनी, देवकुमार साहू, नेतूराम देवांगन, रामजी बैस, संतलाल चंद्राकार, इंद्रमण, चोखेलाल साहू, अशोक कुपटकर, कुलेश्वर सिंह,श्री मानिकपुरी, दीनदयाल साहू आदि पेंशनरों की उपस्थिति में शिक्षक सियान मंच का गठन किया गया है, जिसमें सेवानिवृत शिक्षकों ने सदस्यता ली।


