धमतरी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
धमतरी, 10 अगस्त। स्कूल में आयोजित खेलकूद में शामिल होकर बाईपास घूमने निकले 2 छात्रों की स्कूटी को बेकाबू कार ने जोरदार टक्कर मारी। हादसे में दोनों छात्रों को गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल में दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार हटकेशर स्थित सर्वोदय स्कूल में खेलकूद का आयोजन हुआ था। खेलकूद में भाग लेने के बाद 5-6 दोस्त अलग-अलग बाइक व स्कूटी में घूमने निकले थे। सभी छात्र मुजगहन ओवरब्रिज पहुंचे। बाईपास में घूम कर लौट रहे थे, तभी कार ने टक्कर मार दी। स्कूटी समेत कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। टिकरापारा निवासी एक छात्र को गंभीर चोट आई है, जबकि लाल बगीचा निवासी दूसरे छात्र के हाथ-पैर में चोट है।


