धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 10 अगस्त। सखी सहेली क्वीन क्लब कुरूद के तत्वावधान हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। जिसमें नारी शक्ति ने पर्यावरण की बिगडती सेहत के साथ अपनी कला संस्कृति को सहेजने के लिए काम करने का संकल्प लिया। बढते प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए पोलीथीन एवं प्लास्टिक कचरे पर रोक लगाने की मांग उठाई गई।
नगर में स्थित एपीजे कलाम आक्सीजोन गार्डन में सखी सहेली क्वीन क्लब के बैनर तले आयोजित हरियाली तीज महोत्सव को संबोधित करते हुए जागृति टिकेश साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति कला लोक परिधान को संजोएं रखने के लिए हम सबको तत्पर रहना चाहिए। साथ ही साथ हम सब को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करते हुए अपनी माटी, भाषा, लोक कला, संस्कृति को बनाए रखने आगे आना होगा। तभी हम भावी पीढ़ी को खुली हवा में सांस लेने लायक वातावरण दे सकते हैं। इस मौके पर शकुन वाजपई, कुंती साहू, नंदनी कहार, दुर्गेश नंदिनी, गैंदबाई टंडन,पूर्णिमा लहरे, सुनीता कोसरिया, सरोज, साहू,पूर्णिमा, झरना, अनुराधा, रोहणी, उर्वशी ,प्रीति, ममता योगिता, ललिता, गीतू ,चंचल, रीमा,करुणा, सावित्री, दीपिका, शुभांगी तामेश्वरी, कांति, मनीषा, उपासना सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थीं।


