धमतरी
नशीली कैप्सूल संग आरोपी गिरफ्तार
09-Aug-2024 7:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कुरुद, 9 अगस्त। कुरुद पुलिस ने घेराबंदी कर अटल आवास से हजारों रुपये की सैकड़ों नशीली कैप्सूल एवं नगद राशि सहित आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय से रिमाण्ड में ले पूछताछ कर रही है।
एसडीओपी रागनी मिश्रा, टीआई अरुण साहू ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर 8 अगस्त को अटल आवास के पास घेराबंदी कर सुनील राजपूत अटल आवास कुरूद को पकड़ा गया। उसके पास से 238 नग कैप्सूल (कुल वजन 91.63 ग्राम) कीमती 2265.35 रूपये एवं आरोपी के कब्जे से बिक्री रकम 2800 नगद जब्त किया गया। आरोपी सुनील धारा 22 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर 22 अगस्त तक न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


