धमतरी

पालक शिक्षक के आपसी संवाद से निखरेगा बच्चों का भविष्य-तपन
08-Aug-2024 3:31 PM
पालक शिक्षक के आपसी संवाद से निखरेगा बच्चों का भविष्य-तपन

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरूद, 8 अगस्त। पालकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से कुरूद में संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नपं अध्यक्ष तपन चन्द्राकर ने कहा कि बच्चों का का भविष्य गढऩे में पालक और शिक्षक की भूमिका अहम होती हैं।

राजा चक्रधर ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तपन चन्द्राकर ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पालकों और शिक्षकों के बीच संवाद स्थापित होना जरूरी है। संवाद से बच्चों के लिए सीखने के ढेर सारे अवसर मिलेगा। जिससे उन्हें अपना भविष्य निखारने में मदद मिलेगी। विशेष अतिथि सभापति मनीष साहू ने माना कि शिक्षक और पालक के बीच संवाद अति आवश्यक है। इससे बच्चों के अकादमिक प्रगति को बल मिलेगा। पालकों को भी स्कूल की सभी गतिविधियों से जुड़े रहना चाहिए।

शाला विकास समिति अध्यक्ष प्रभात बैस ने बताया कि ऐसे आयोजनों से पालकों में लर्निंग को लेकर समझ बढ़ेगी तो वे अपने बच्चों के सीखाने में मदद कर सकते हैं। टीआई अरुण साहू ने कहा कि हम अपराधमुक्त समाज बनाने की कोशिश कर रहे है। स्कूल बच्चों में सामाजिक मूल्यों का विकास कर ऐसे समाज की स्थापना में हमारी मदद कर सकते हैं।

प्राचार्य मनेश सिंग, एनएल चन्द्राकर, सीएल विश्वकर्मा सहित शिक्षक शिक्षिकाओं ने घर मे बच्चों को सीखने सीखाने संबधी ढेर सारे टिप्स दिए।

 पालकों ने वक्ताओं से जिज्ञासु प्रश्न पूछे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिक आकांक्षा सिंह एवं आरडी साहू ने किया। इस मौके पर शिक्षक शिक्षिकाएं एवं पालकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट