धमतरी
निराशा भरा बजट-प्रमोद
25-Jul-2024 6:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 25 जुलाई। जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रमोद कुंजाम ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज भी जुमले ही हुए। पिछले दस वर्षों से मोदी सरकार से कोई उम्मीद नहीं। हम सिर्फ विकसित भारत के नारे सुनते आ रहे है। देश की जनता को किसी प्रकार का मंहगाई से राहत नहीं मिला। युवाओं को नौकरी की कोई बात नहीं। किसानों की समस्या अभी भी बरकरार है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बजट में कुछ भी नहीं है। इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है न तो उन्हें सरकार चलाने आता है और न ही उन्हें लोगों के दर्द से कोई मतलब है। वे बहुत बोलते हैं, लेकिन करते कुछ नहीं। छत्तीसगढ़ की जनता 10 सांसद देकर फिर ठगा गई, प्रदेश को कुछ भी नही मिला। बहुत ही निराशा भरा बजट है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


