धमतरी
कलेक्टर ने किया परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण
25-Jul-2024 3:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 25 जुलाई। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट द्वितीय मुख्य एवं अवसर परीक्षा 2024 का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर नम्रता गांधी ने शासकीय कन्या उमावि धमतरी स्थित परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल परिसर स्थित कम्प्यूटर कक्ष में बच्चों से भी चर्चा कर कम्प्यूटर संबंधी सवाल पूछे। कलेक्टर ने स्कूल के प्राचार्य को निर्देशित किया कि बारिश के कारण परिसर में पानी जमा न हो, इसकी निकासी की समुचित व्यवस्था के साथ ही सावधानी बरती जाए।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी टीआर जगदल्ले, प्राचार्य बीना मैथ्यु उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


