धमतरी
गोरेगांव स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर्व आयोजित
24-Jul-2024 3:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 24 जुलाई। संकुल केंद्र अमाली अंतर्गत प्राथमिक /माध्यमिक शाला गोरेगांव में आज बड़े ही हर्षोल्लास श्रद्धा के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा का पर्व। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुरुदेव व्ही के साहू पूर्व प्रधान पाठक, केएन यदुराज पूर्व व्याख्याता, एस के बंजारे पूर्व प्राचार्य अध्यक्षता ओम प्रकाश नेताम शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोरेगांव विशिष्ट अतिथि मीणा बंजारे सभापति जिला पंचायत धमतरी, मालती बाई ध्रुव सरपंच गोरेगांव, उप सरपंच धनेश्वरी अटलखांम, परउराम यादव थे। अतिथियों ने अपने संबोधन में गुरु की महिमा का बखान करते हुए उनके आदर्श पर चलने हेतु प्रेरित किया। मुख्य अतिथि मीणा बंजारे सभापति जिला पंचायत धमतरी ने अपने संबोधन में जीवन में गुरु का सर्वोच्च स्थान बताया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


