धमतरी

सावन महोत्सव शुरु, रुद्रेश्वर महादेव घाट से जल लाकर कांवरियों ने किया महादेव का अभिषेक
22-Jul-2024 3:17 PM
सावन महोत्सव शुरु, रुद्रेश्वर महादेव घाट से जल लाकर कांवरियों ने किया महादेव का अभिषेक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 22 जुलाई। सावन सोमवार की शुरुआत आज से हो गई है। इस बार श्रावण मास में 72 साल के बाद दुर्लभ संयोग बना है। जब सावन महीने की शुरुआत सोमवार के साथ हुई और समापन भी सोमवार के दिन ही होगा।

इस बार श्रावण मास में कुल 5 सोमवार आ रहे हैं और इस दौरान सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग भी बन रहा है। इसके अलावा कुबेर योग, मंगल गुरु युति, शुक्राचार्य योग, बुध आदित्य, लक्ष्मी नारायण योग, गजकेसरी योग और शश राजयोग भी बना रहे हैं। 

सावन महोत्सव को लेकर भक्तों में अपार उत्साह है। महानदी तट स्थित प्राचीन रूद्रेश्वर महादेव मंदिर समेत किले के प्राचीन बूढ़ेश्वर महादेव इतवारी बाजार, मकेश्वर महादेव मकई चौक, नागेश्वर महादेव रिसाईपारा, बटुकेश्वर महादेव शिव चौक, अर्द्धनारिश्वर महादेव सिहावा चौक, बनियेश्वर महादेव बनिया तालाब समेत सभी शिवालय में जलाभिषेक करने भीड़ रही।


अन्य पोस्ट