धमतरी
राज्य स्तर ताइक्वांडो में धमतरी के 3 खिलाडिय़ों ने जीते पदक
15-Jul-2024 2:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 15 जुलाई। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में धमतरी के 3 खिलाडिय़ों ने सिल्वर मेडल जीते।
छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ द्वारा रायगढ़ में 20वें छत्तीसगढ़ प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन 5 से 7 जुलाई तक किया गया, जिसमें धमतरी जिला के 10 खिलाडिय़ों ने भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में धमतरी को 3 मेडल मिले। इनमें संबलपुर से सीनियर वर्ग 58 किग्रा में विवेक मैत्रेय ने अपने प्रतिद्वंदी किशन कश्यप को हराकर फाइनल में पहुंचे। द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। कैडेट वर्ग में ईशान देवांगन ने अपने सभी प्रतिद्वंदी हराकर फाइनल में जगह बनाई और सिल्वर मेडल प्राप्त किया। धमतरी की नम्रता ने 55 किग्रा वर्ग ने भी सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


